फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक पर रिपोर्ट

Fri, 19 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे की एक मोहल्लना निवासी कक्षा 10 की 17 वर्षीय छात्रा ने एक अगस्त को घर की पहली मंजिल कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर जान देने के मामले में पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने मां की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू की है। मां ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि घटना के पहले इटावा थाना बढ़पुरा के गांव जरहौली निवासी अनुज सिंह से कई घंटे बात की थी। आशंका है कि बातचीत के अनुज ने कुछ ऐसा कहा जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सीओ की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें