फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ पहुंची पीएसी, भागे दलाल

Thu, 20 Apr 2017 12:14 AM IST
औरैया
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर दलालों की दुकानें हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एआरटीओ में दलालों पर बुधवार को कार्रवाई का चाबुक चला। यहां कार्यालय के अंदर और बाहर तक दलालों का कब्जा था। कार्यालय में कर्मचारी की हैसियत से दलाल काम कर रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला के इस बाबत  खबर छापने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को एसडीएम पीएसी लेकर पहुंचे। फोर्स देखकर दलाल भाग खड़े हुए। एसडीएम व सीओ ने दलालों की दुकानें जेसीबी से हटवा दीं। कार्रवाई देख कार्यालय में काम कर रहे दलाल चहारदीवारी फांदकर भाग गए।

अमर उजाला ने 14 अप्रैल को एआरटीओ में दलालों की मनमानी और एआरटीओ की लापरवाही पर खबर छापी थी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के. बाला जी ने दलालों को हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद एक्शन प्लान बनाया गया। बुधवार को एसडीएम राजेंद्र सिंह, सीओ लालता प्रसाद, दिबियापुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एक ट्रक पीएसी लेकर पहुंचे। फोर्स की गाड़ियां देख दलालों के हाथ पांव फूल गए।

मामला समझ में आते ही दलाल भाग खड़े हुए। एआरटीओ में हड़कंप मच गया। कर्मचारी बनकर काम करने वाले भी बाउंड्रीवाल कूदकर भाग खड़े हुए। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने जेसीबी मंगाई। जेसीबी से कार्यालय के बाहर लगी दलालों की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

ट्रैक्टर में मलबा भरकर दिबियापुर थाने ले जाया गया। एसडीएम राजेंद्र व सीओ लालता प्रसाद ने एआरआटीओ मनोज कोे सख्त निर्देश दिए कि दोबारा दलाल नहीं फटकने चाहिए। सभी कार्य बिना दलाल के निष्पक्षता से कराएं। वहीं दिबियापुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए कि समय- समय पर गश्त करते रहें, इससे कि दलालों की दुकानें फिर से न लग सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें