फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ छुट्टी पर, दलाल कार्यालय में घुसे

Fri, 28 Apr 2017 12:03 AM IST
औरैया
विज्ञापन
फाइल तैयार करता दलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुवार से एआरटीओ दो दिन की छुट्टी पर चले गए। एआरटीओ के छुट्टी पर जाते ही दलाल कार्यालय में प्रवेश कर गए। इन्होंने कर्मचारियों से सेटिंग कर काम निपटाए। यूं एआरटीओ की गैर मौजूदगी में कानपुर देहात के सीपीओ को चार्ज दिया गया है। वह सुबह कुछ देर रुके। इसके बाद चले गए। इससे पूरे दिन दलाल हावी रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला के अभियान के बाद एआरटीओ मनोज कुमार बुधवार को वर्दी पहनकर कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय आने जाने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई थी। इनसे पूछताछ भी हुई थी। एआरटीओ की सख्ती से दलाल कार्यालय से दूरी ही बनाए रहे।

यह विकास भवन के पीछे अड्डा जमाकर माहौल भांपते रहे। गुरुवार को एआरटीओ दो दिन की छुट्टी पर चले गए। इससे दलाल फिर हावी हो गए। दलालों के प्रवेश वर्जित के बोर्ड मुंह ही चिढ़ाते रहे।
विज्ञापन


दलालों ने कार्यालय के अंदर सीढ़ियों व बेंच पर बैठकर फाइलें तैयार कीं। कमरों में जाकर लोगों के काम कराए। वहीं सामान्य लोग खिड़कियों पर धूप में लाइन में लगे रहे। एआरटीओ के अवकाश पर जाने से कानपुर देहात के एआरटीओ कार्यालय में तैनात सीपीओ को चार्ज दिया गया है। यह सुबह कुछ देर आकर चले गए।
विज्ञापन



दो दिन की छुट्टी पर हूं। छुट्टी पर आने के बाद सख्ती कायम रहेगी। दलालों के काम पर रोक लगाना प्राथमिकता है।
                                   मनोज कुमार
                                एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें