फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट अजीतमल पर एआरपी की परीक्षा हुई सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। डायट अजीतमल पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन हेतु भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान जिले के अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की माइक्रो टीचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल पर एआरपीके चयन के लिए शिक्षकों की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 79 आवेदन प्राप्त हुए थे, सिर्फ 52 आवेदकों ने परीक्षा में भाग लिया। उनको चार कमरों में बैठाया गया। प्रत्येक कमरे में दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
30 नवम्बर को यशी एआरपी परीक्षा आहूत कराई गई थी। तब 72 आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा परीक्षा का बहिष्कार किया गया था। सिर्फ चार आवेदकों ने ही परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

परीक्षा बहिष्कार के बाद आठ आवेदन और प्राप्त हुए थे। जिसके चलते कुल पंजीकृत आवेदक 79 हो गए थे। इनमें एक का आवेदन निरस्त हो गया था। चार पहले परीक्षा दे चुके थे। बकाया 76 आवेदको में से आज 52 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। डायट प्राचार्य देवेन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जो परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनकी 03 जनवरी को माइक्रो टीचिंग डायट में ही कराई जाएगी। शान्तिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बृजकिशोर पाठक, उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अलीखान, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, एवं सुधीर गुप्ता सहित तीनों खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिन्द सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें