फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावता गौशाला का समाज सेवी संस्था ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमावता स्थित गोशाला का राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। गायों के लिए घर-घर से रोटी जुटाने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, प्रदेश सचिव चंद्रभान सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह सेंगर ने गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा पर चिंता जताई। अमावता में संस्था व ग्रामीणों की मदद से एक रोटी वाहन का शुभारंभ किया। वाहन गांव में जाकर घरों से रोटी व अन्य खाने का सामान गायों के लिए एकत्र करेगा।
इस अवसर पर शिवदान सिंह सेंगर, सोहेल प्रकाश, लालजी, अनिल सिंह, सोनू राजावत, प्रेम कुमार, किशन सेंगर, धीरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ शेरू, प्रवीण सिंह, मोनू सिंह, हरि कृष्ण, राघवेंद्र सिंह, काजू सिंह, गोपाल सिंह मौजूद रहे। वाहिनी संयोजक मुकेश सिंह सेंगर ने अमावता स्थित गोशाला को गोद लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें