फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परीक्षाफल के समय अभिभावकों को दिखाई जाएंगी उत्तरपुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के परिषदीय स्कूलों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में इस बार बदलाव किया गया है। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय स्कूलों में दो लाख से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय स्कूलों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। इस बार परीक्षा पूरी 50 नंबर की होगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से बोर्ड की तर्ज पर पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। शासन ने इसके लिए मॉडल पेपर भी जारी किए हैं।
परीक्षा संपन्न होने के बाद अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक भी होगी। इसमें खास बात यह है कि छात्र की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी।

बोले जिम्मेदार
‘परिषदीय स्कूलों में परीक्षा को लेकर इस बार विशेष प्रावधान अपनाए जा रहे हैं। जिनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावक भी देख सकेंगे। इससे छात्र का मूल्यांकन शिक्षक के साथ अभिभावक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें