फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने किसानों की 22 बीघा बाजरा की फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है तो कभी अन्ना मवेशी। रविवार को सहायल क्षेत्र के शिवगंज में अन्ना मवेशियों ने करीब 22 बीघे बाजरा की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने बीडीओ सहार से मुआवजे की मांग की है। वहीं गोशालाएं होने के बाद भी मवेशियों के छुट्टा घूमने पर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शिवगंज के किसानों ने बताया कि 20 से 30 अन्ना मवेशियों ने बाजरे की फसल को रौंद दिया। बताया कि सरकार ने जो अस्थायी गोशालाएं बनवाई हैं, वह खाली पड़ी हैं। अन्ना मवेशी खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। उनका काफी नुकसान हुआ है। शिवगंज, बरियारेमउ के किसान सोनी बाथम, रामजी तिवारी, हरवंश यादव, रामआसरे, पुजारी आदि ने बताया कि गोशालाओं से रात को जानवरों को बाहर छोड़ दिया जाता है। यह मवेशी आसपास के किसानों के खेतों में बोई गई फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सहार बीडीओ मुनीष सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है। टीम भेजकर अन्ना मवेशियों को पकड़वाकर नजदीक की गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें