औरैया। क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में दंगल एवं विशाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कई जनपदों के साथ ही आस-पास राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों के दांवपेंच देखने के लिए आस-पास गांवों से लोगों की भीड़ देखने को मिली।
दंगल का शुभारंभ पूर्व प्रधान भड़ारीपुर त्रिलोकी नाथ दुबे ने फीता काटकर व पहलवानों से परिचय प्राप्त करने के बाद कुश्ती की शुरूआत कराकर किया। इसके बाद एक के बाद एक कई पहलवानों ने अपनी दांव पेच दिखाए। दंगल के दौरान जालौन के करन को पराजित कर औरैया के अनमोल ने 1500 रुपये, ऋषभ क्योंटरा को हराकर गोलू सरैया ने 1000, हरियाणा के राहुल को हराकर झींझक के साजन ने 1500, हसनापुर के अली को हराकर अमित ने 3000, नैनापुर के मुकेश को हराकर जावेद कानपुर ने 2000 रुपये की कुश्ती जीती।
जबकि 1500 रुपये की कुश्ती में भाऊपुर के बाबू और सरैया अनुराग, 2000 की कुश्ती श्रीराम मटेलन पूरवा और बौरा राठ की बराबर पर रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गजेंद्र सिंह सेंगर, दीपक सिंह चौहान, अरविंद कुमार सविता, हरि मिश्रा प्रधान भगौतीपुर, लालू सेंगर, शिव चौहान आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।