फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी के घर लाखों की चोरी

Mon, 06 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में चोरों ने पशु चिकित्साधिकारी के सूने घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर घर आए पशु अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला  दर्ज कराया।
विज्ञापन


डॉ. कमल किशोर सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत मिहौली में स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात हैं। दो दिन पहले वह अपने बच्चे का इलाज कराने परिवार सहित अपने गांव पथकुरी राठ गए हुए थ

उनके घर में ताला लगा हुआ था। रविवार/सोमवार की रात को चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। घर में रखे कीमती जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा तो पशु अधिकारी को फोन पर सूचना दी। आनन-फानन में आए पशु अधिकारी को घर में सामान बिखरा हुआ मिला।

बक्से व अलमारी खुली हुई पाई। चोरी की घटना से बदहवास हुए पशु अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की तफ्तीश की। पशु अधिकारी से भी जानकारी करने का प्रयास किया।

कोतवाली में पशु अधिकारी  ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना में घर से 30 हजार रुपये सहित चेन, अंगूठी, कमर पेटी, पायल व चूड़िया सहित अन्य सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें