आबादी से निकली हाईटेशन लाइनें लोगों को टेंशन दे रही
हैं। कई लोगों के तो मकानों के ऊपर हाईटेंशन लाइन निकली है। शहर के तिलक
नगर मोहल्ले का कुछ ऐसा ही हाल है।
मोहल्ले के एक बड़े हिस्से के
ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन खतरा बनी हुई है। कब तार टूट जाए या स्पार्किंग
शुरू हो जाए कोई नहीं जानता अमर उजाला ने जब तिलक नगर मोहल्ले में
हाईटेंशन लाइन से हो रही समस्या की पड़ताल की तो लोगों ने खुलकर अपनी
प्रतिक्रिया व्यक्त की।
घर की छत पर लगे बिजली के पोल पर खिंची
हाईटेंशन लाइन से हमेशा दहशत रहती है। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी
भयावह हो जाती है। पानी के कारण छत से लेकर बाथरूम तक करंट बहता रहता है।
इससे न तो छत पर जा सकते हैं और न ही बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई
बार विद्युत अधिकारियों को घर की छत पर लगे खंभे को हटाने का प्रार्थना
पत्र दिया लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समस्या दूर करने की बजाय उनकी अर्जी
नामंजूर कर दी।
पड़ोसी की छत पर हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा होने
का खामियाजा हमें भी उठाना पड़ रहा है। हालत यह है कि घर तो है लेकिन केवल
चहारदीवारी के अंदर ही।
घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के कारण
छत पर तो जाना संभव ही नहीं है। गर्मी के दिनों में भी हाईटेंशन लाइन में
बह रहे करंट के डर से घर के अंदर ही रात गुजारनी पड़ती है। कई बार
अधिकारियों को अर्जी दी गई, किंतु बिजली विभाग के अफसर कुछ भी सुनने को
तैयार नहीं हैं। दहशत में जिंदगी कट रही है।