फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण तोड़े जाने से खफा मंडी आढ़तियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि उत्पादन गल्ला मंडी से सोमवार को दुकानों के बाहर हुए अवैध कब्जों को तोड़े जाने का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह आढ़तियों में आक्रोश दिखाई दिया। इसके बाद राजनीति गरमा गई। सपा जिलाध्यक्ष मंडी पहुंचे और व्यापारियों को उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में होने वाली मतगणना को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के आदेश पर अवैध कब्जों को सोमवार को ढहाया गया था। इसको लेकर आढ़तियों में आक्रोश व्याप्त था। मंगलवार सुबह इस बात की चर्चा आम हो गई कि दुकानों के पीछे आढ़तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी ढहाया जाएगा। इसकी सुगबुगाहट होते ही आढ़तियों में आक्रोश फूट पड़ा। सुबह से ही गल्ला मंडी में एकत्रित आढ़तियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
आढ़तियों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार गल्ला मंडी में मतगणना के लिए उनकी दुकानों को अधिग्रहित किया जाता रहा है, तब किसी भी अधिकारी ने तोड़फोड़ कराकर उनका उत्पीड़न नहीं किया। जबकि इस बार उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। जिला प्रशासन को दुकानें ही तो अधिग्रहित करनी हैं, कर ले, लेकिन तोड़फोड़ न की जाए। इससे आढ़तियों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

उधर, आढ़तियों के बुलावे पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वह व उनकी पार्टी हर स्तर की लड़ाई में व्यापारियों के साथ हैं। व्यापारियों ने कहा कि यदि जिला प्रशासन बेवजह उन्हें परेशान करेगा तो वह मंडी बंद करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें