फोटो-21-वोट डालने के बाद बच्चे की अंगुली में स्याही लगाती शिक्षिका। संवाद
दिबियापुर। गेल डीएवी मॉडल स्कूल में शनिवार को छात्र प्रतिनिधि मंडल के गठन के लिए कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए मतदान प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान अनन्या गर्ग हेड गर्ल व आरव मिश्रा हेड बॉय चुने गए।
प्रधानाचार्य पंकज द्विवेदी ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को छोटी उम्र से ही चुनाव की प्रक्रिया का अनुभव कराना था। इसके बाद हुए बच्चों के मतदान के बाद गणना की गई। इसमें हेड गर्ल और हेड बॉय की घोषणा की गई। वहीं, हाउस कैप्टन की मतगणना सोमवार को की जाएगी। इस दौरान सभी बैलट बॉक्स विद्यार्थियों के सामने सील कर दिए गए। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ समेत अभिभावक भी मौजूद रहे।