फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनियंत्रित बस हैंडपंप को तोड़ प्रतीक्षालय से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर सिरयावा मोड़ के सामने शुक्रवार रात 10 बजे अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप को तोड़ते हुए प्रतीक्षालय टकरा गई। टक्कर से प्रतीक्षालय का खंभा और ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त प्रतीक्षालय पूरी तरह खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दिन के समय बड़ा हादसा हो सकता था। बस की टक्कर से सरकारी हैंडपंप टूटने के कारण अब ग्रामीणों और राहगीरों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराने और पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें