फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेट्रोल डालकर चूल्हा जलाने के प्रयास में झुलसा वृद्ध

Wed, 08 Oct 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट क्षेत्र के गांव मसूदपुर में बुधवार सुबह एक वृद्ध ने पेट्रोल डालकर चूल्हे में आग लगाने का प्रयास किया। एकाएक आग ने वृद्ध को चपेट में ले लिया। इससे वृद्ध का चेहरा व हाथ बुरी तरह से झुलस गए। सीएचसी में उपचार के बाद वृद्ध को सैफई कर दिया गया।
विज्ञापन

कुदरकोट के गांव मसूदपुर में बुधवार सुबह 70 वर्षीय बदन सिंह अपने घर में चूल्हा जला रहे थे। चूल्हा न जलने पर उन्होंने पेट्रोल डाल दिया। माचिस जलाने पर अचानक आग भड़क गई और वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। आग की लपटों से उनका चेहरा और हाथ बुरी तरह जल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया।
सीएचसी की इमरजेसी कक्ष में इलाज कर रहे डॉ. कृपाराम ने बताया कि मरीज को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से लाया गया था। लेकिन वृद्ध के साथ कोई परिवार का सदस्य नहीं था। इलाज के लिए वृद्ध को पड़ोसी सैफई लेकर गए हैं। कुदरकोट थानाध्यक्ष राम बालक शुक्ला ने बताया कि जानकारी बिधूना अस्पताल से मिली है। जांच ककर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें