फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा... सब खत्म होए गए

Sun, 31 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले मियागंज कन्नौज के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर सभी हैरान दिखे। घटना से बदहवास परिवार के राजेश का विलाप देख लोग रोने लगे। इसी बीच राजेश के मोबाइल की घंटी बजी और फोन रिसीव करते ही वह दहाड़ मारकर रो रहे बदहवास राजेश बिलखते हुए बोले अम्मा... सब खत्म होए गए, चाची, भईया-भाभी, बिटिया सब खत्म हो गए।
विज्ञापन


हम क्यों न मर गए ... इतना कह राजेश सन्निपात की स्थिति में पहुंच गए। राजेश का यह दर्द पास खड़े इंसानों को भी दुखी कर गया। वहीं हादसे का शिकार हुई मां आरती और उसकी एक साल की बेटी तानवी की मौत को जिसने भी सुना वह गमगीन नजर आया।

घटनास्थल पर एकत्रित ग्राम पुर्वा तरा की महिलाआें के चेहरे भी हादसे की कहानी कहते हुए दिखाई दिए। जिसने भी सुना कि तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों ने हादसे में जान गंवाई है, वह दुखी नजर आया। करुण-कंदन से घटनास्थल उस समय गूंज गया जब अन्य मृतकों के परिजन सूचना पाकर मौके पर आ गए। इन परिजनों के विलाप करने से पूरा माहौल गमगीन नजर आया। घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस अधिकारी भी दुखी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें