फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुविधा के लिए यमुना घाट पर बनाया चबूतरा

Sun, 31 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था विचित्र पहल ने रविवार को यमुना घाट पर सफाई अभियान के तहत लोगों की सुविधा के लिए चबूतरे का निर्माण कराया। वहीं विचित्र पहल की इस रोचकता भरे अभियान से बुद्धिजीवियों व सामाजिक संगठनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके चलते यमुना घाट पर सहयोग के लिए लोगों की खासी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को संस्था की ओर से चलाए गए 29वें चरण के अभियान में बोरिंग स्थल पर इंटरलॉकिंग चबूतरा बनवाया गया है। इस चबूतरे के बन जाने से अब अंत्येष्टि के उपरांत स्नान व पीने के पानी आदि का सुगमता पूर्वक उपयोग किया जा सकेगा।

इस मौके पर घाट स्थल पर एक बैठक भी हुई। इसमें भारत प्रेरणा मंच के महामंत्री अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि जनहित के इस कार्य में एनटीपीसी व गेल प्रशासन को भी स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में शशी गुप्ता, गुरमीत सरदार, डा.एसएस सिंह परिहार, भीमसेन सक्सेना, नीरज पोरवाल, मोहन शर्मा, रामआसरे गुप्ता, राजवीर सिंह प्रधान, पिंकू शर्मा, शिव कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें