फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एंबुलेंस ने मां-बेटे को टक्कर मारी, मासूम को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ऑटो से उतरकर गोद में बेटे को लेकर गांव जा रही गांव जमुहीं निवासी एक महिला को तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से मां दूर जा गिरी, जबकि एंबुलेंस ने बेटे को रौंद दिया। दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव जमुहीं निवासी कामिनी बेगम पत्नी सलीम खान अपना इलाज कराने के लिए चिचौली जिला अस्पताल गई थी। कामिनी के साथ उसका बेटा अरशद और सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा फैज भी गया था। सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे कामिनी अपने गांव जाने के लिए औरैया-दिबियापुर मार्ग पर स्थित जनता महाविद्यालय के सामने वह ऑटो से उतर गई।
कामिनी अपने गांव की ओर मुड़ी ही थी, तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कामिनी और बेटे फैज को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से कामिनी दूर जा गिरी जबकि फैज को एंबुलेंस ने रौंद दिया। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने फैज को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों समीर, अरशद, फरहान से छोटा था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक का पिता सलीम काम से दिल्ली गया हुआ है। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, एनटीपीसी चौकी प्रभारी सोनी रावत समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक चालक का पता नहीं चल पाया है।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एंबुलेंस किसी मरीज को लेने जा रही थी, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें