फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुई वैकल्पिक इमरजेंसी सेवा

Sat, 07 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
दवा लिखते सीएमएस डा. प्रमोद कटियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना बजट और बिना मेन पावर के संचालित हो रहे जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए संतोषजनक खबर है। संसाधनों से उजड़े जिला अस्पताल में बजट और मेन पावर के अभाव में वैकल्पिक इमरजेंसी सेवा की शुरुआत हो गई है। ओपीडी के समय में आए रोगी को प्लास्टर चढ़ाकर अस्थि रोग विशेषज्ञ सीएमएस ने शुक्रवार को इस सेवा की शुरूआत की।
विज्ञापन


रोज की तरह शुक्रवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी संचालित करने का कोरम पूरा किया जा रहा था। अस्थि रोग विशेषज्ञ सीएमएस डा. प्रमोद कुमार कटियार के केविन में भी मरीजों की भीड़ थी। तभी मार्ग दुर्घटना में घायल हुए गांव जनेतपुर के रामसिंह कराहते हुए सीएमएस की केविन में दाखिल हुए। दर्द से कराह रहे रोगी रामसिंह के टूटे हाथ देखने के बाद सीएमएस ने सारे काम छोड़कर एक मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मी और फार्मासिस्ट से इमरजेंसी कक्ष खोलने को कहा।

रोगी के हाथ में प्लास्टर चढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में प्लाटर आफ पेरिस व अन्य सामान न होने के बाद भी अपने खर्च पर सभी सामान बाजार से मंगवाया और घायल के हाथ पर प्लाटर चढ़ाया। सीएमएस डा. कटियार ने बताया इसी तरह जिला अस्पताल में वैकल्पिक इमरजेंसी सेवा की शुरूआत हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें