अयाना। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म और 70 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी। पुलिस ने गांव पहुंच कर जांच की तो आरोप फर्जी निकला। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रविवार रात थाने में आरोप लगाया कि गांव के रिंकू और दुर्वेश ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अलमारी में रखे 70 हजार रुपये भी लूट ले गए। तहरीर मिलने पर रात में ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। थाना प्रभारी श्रीकेष भारतीय ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला ने जेल में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी को छुड़ाना चाहती है। इसके लिए गवाह पक्ष पर दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगाया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीड़िता के पति समेत तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।