फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन को घर बुलाएं और खाते से निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संकट की इस घड़ी में आर्थिक संकट से जूझने वालों को डाकघर के पोस्टमैन राहत प्रदान करेंगे। किसी भी बैंक में खाता हो, पोस्टमैन अधिकतम 10 हजार रुपये तक आपको घर बैठे ही भुगतान कर सकता है। डाकघर अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि डाकघर द्वारा आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक संकट से परेशान व्यक्ति घर बैठे ही टोल फ्री नंबर पर सूचना दे। डाकघर के जिले भर में लगे 241 पोस्टमैन संबंधित व्यक्ति के घर में पहुंचेगा और 10 हजार रुपये तक उसको उसके खाते से भुगतान कर सकेगा। संबंधित व्यक्ति का किसी भी बैंक में खाता हो, डाकघर आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के तहत यह व्यवस्था करा रही है। बताया कि इसके लिए संबंधित व्यक्ति के खाते का आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए लगाई गए सभी 241 पोस्टमैनों को प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही डिवाइसें दी गईं है। जिसमें अंगूठा लगाने के बाद व्यक्ति के खाते से पोस्टमैन भुगतान कर सकेगा। नंबर का लिंक होना जरूरी है। जिससे कि ओटीपी आने के बाद ही भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें