फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स का हुआ गठन, अजय बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप के महिलाओं के संगठन राइजिंग क्वींस ने शनिवार को पुरुषों के संगठन राइजिंग स्टार्स का गठन किया। जिसका अजय गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में औरैया से आए यूनिट डायरेक्टर विपिन मित्तल, फेडरेशन आफीसर एचएच अग्रवाल, गुरुनारायण अग्रवाल ने संगठन के कार्यों के बारे में बताया। दिबियापुर में गठित महिलाओं के संगठन राइजिंग क्वीन्स की अध्यक्ष रीता चंदेरिया ने पुरुषों के संगठन का गठन की सराहना की है। उन्होंने नए संगठन के अध्यक्ष अजय गुप्ता लकी एवं पदाधिकारियों से आगे आकर समाजसेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नये संगठन में डायरेक्टर की जिम्मेदारी डा. कप्तान सिंह, मनोज गुप्ता, संतोष सोनी, रजनीश सिंह को सौंपी गई। जायंट्स ग्रुप आफ सहेली की कई पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें