कस्बे में कृषि मंत्री का स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष।
- फोटो : कस्बे में कृषि मंत्री का स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष।
दिबियापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसान संवाद सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण करने आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह सवागत किया गया।
दिबियापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, प्रेम कुमार गुप्ता, चेयरमैन राघव मिश्रा, श्याम सिंह कुशवाहा, अमर सिंह राजपूत, मनमोहन सिंह सेंगर व प्रमोद राजपूत सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं पट्टिका देकर स्वागत किया।
वहीं, गेल गांव के आशियाना गेस्ट हाउस में कृषि मंत्री का जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर , अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ संत कुमार, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र वर्मा आदि अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
भाजपाइयों ने की बैठक
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में अजीतमल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की गई। इसमें कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी। (संवाद)