फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के नौ से बंद होने की सुगबुगाहट

Sat, 22 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 9 अगस्त को फफूंद से आरक्षण कराने की डिमांड करने पर यह मैसेज आ रहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में नौ अगस्त के बाद से आरक्षण का कालम शो नहीं कर रहा है। ऐसे में आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के बंद होने सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ यात्री आगामी 9 अगस्त को आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षण कराने के लिए काउंटर पहुंचे। इस पर आन ड्यूटी बाबू ने जैसे ही क्लिक किया तो चार्ट में किसी भी स्टेशन पर आरक्षण का आप्शन नहीं दिखाई दिया। इसके बाद आगरा लखनऊ के बीच अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में आरक्षण कराने का प्रयास किया गया। परंतु हर बार यही स्थित रही।
विज्ञापन


नौ अगस्त से फफूंद समेत अन्य सभी रेलवे स्टेशनों से आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षण न होने के कारण लोग परेशान हैं। रेल कर्मियों का कहना है कि अन्य सभी ट्रेनों में आरक्षण हो रहे हैं। रेलकर्मियों का मानना है कि 9 अगस्त से यह ट्रेन बंद हो जाएगी।   इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला के अनुसार उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अभी तक रेल कंट्रोल से भी कोई मैसेज नहीं आया है। इधर, कई यात्रियों ने आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में आनलाइन टिकट आरक्षित कराने का प्रयास किया। लेकिन आरक्षण का आप्शन नहीं शो हुआ।  स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रेन को किसी भी सूरत में बंद न किया जाए। क्योंकि यह ट्रेन आगरा जाने वालों के लिए सबसे मुफीद ट्रेन थी। यदि ट्रेन को बंद भी किया जाए तो इसके स्थान पर दूसरी ट्रेन आगरा के लिए दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें