फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सचिव पर लगाया 17 लाख रूपये गबन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। सहार विकास खंड के तैयापुर गांव के सदस्यों ने गुरुवार को प्रधान व सचिव के खिलाफ 17 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए डीएम जय प्रकाश सगर को शिकायती पत्र सौंपा है। सदस्यों ने प्रधान व सचिव पर जांच कराए जाने की मांग की है।

विकास खंड सहार के तैयापुर गांव के ग्राम पंचायत के सदस्यों ने प्रधान व सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीएम जयप्रकाश सगर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधान व सचिव ने फर्जी बैठक करने के बाद सदस्यों से हस्ताक्षर करा लिए और 17 लाख रुपये का गबन कर लिया। ग्राम सदस्यों ने बताया है कि कई बार प्रधान व सचिव से शासन की नई योजनाओं के बारे में पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


बीती 16 मई को प्रधान की ओर से बैठक बुलाई गई। कहा कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने के बावजूद 18 माह बाद भी जवाब नहीं आया। सदस्यगणों ने 2016-17 में ग्रामसभा में कराए गए कार्यों की एक टीम के माध्यम से जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही अधिकारी के माध्यम से तत्काल खुली बैठक कर पिछली बैठकों पुष्टि की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम ने सदस्यों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सदस्य शांती देवी, अंजू देवी, संदीप कुमार, अर्चना देवी, राजीव कुमार, सरला देवी आदि लोग मौजूद रहे।

- सदस्यों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें