औरैया। रेल यात्रियों के लिए होली से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्च तक निरस्तीकरण बढ़ाए जाने के बाद शनिवार को वह चला दी गई। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंचने पर यात्रियों में खुशी देखने को मिली। दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन लाइफ लाइन मानी जाती है।
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस कोहरे के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद सात मार्च से चलने की सूचना आई। लेकिन एक मार्च को इसका निरस्तीकरण पूरे महीने के लिए कर दिया गया। शनिवार सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन पर जब एनाउंस हुआ कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू हो गई है।
इससे यात्रियों में प्रसन्नता देखने को मिली। इस समय फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द चल रहीं हैं। अन्य ट्रेनों के अप्रैल माह में व गोमती एक्सप्रेस की नौ मार्च से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यात्रियों से कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की अपील
शनिवार को पूरे दिन कोरोना वायरस के लिए सतर्कता बरतने की अपील का संदेश प्रसारित होता रहा। पहले से रिकार्डेड संदेश में बताया गया कि विभिन्न देशों में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना वायरस से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी।