फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंडल फतेह कर अब राज्य योग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दबदबा

Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी 11 - मंडलीय योग प्रतियोगिता में जीतने के बाद सम्मानित होते छात्र। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित तिलक इंटर कॉलेज के आठ छात्रों ने मंडलीय योग प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। अब ये बच्चे दो अक्तूबर को अयोध्या में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। बुधवार को स्कूल कैंपस इन मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंडलीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें औरैया जिला की टीम ने जीत दर्ज की थी। तिलक इंटर कॉलेज के आठ छात्रों अरब, अभय, आयुष, रोशनी, रौनक, नव्या, नित्या व अनन्या ने योग प्रतियोगिता अपने नाम की थी। मेडल जीतते हुए मंडल में स्कूल का नाम रोशन किया। साथ ही साथ इन बच्चों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो अक्तूबर को अयोध्या में होगी। इसके लिए बच्चों ने तैयारी तेज कर दी है।
बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य अजय दीक्षित, केपी सिंह, पवन कुमार, उपेंद्र मिश्रा, पीटीआई शिवेंद्र सिंह व स्कूल समिति के मंत्री गौरव पोरवाल व सदस्य विवेक पोरवाल ने बच्चों का फूलमाला से स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य अजय दीक्षित ने बताया कि आठ बच्चे अब दो अक्तूबर को राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। उनका मनोबल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें