फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौकी प्रभारी के बाद अब थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर

Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के गांव बरमूपुर में हुई मारपीट और उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस की लापरवाही भारी पड़ गई।
विज्ञापन

लापरवाही के गंभीर आरोपों से घिरे थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा को एसपी अभिषेक ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसी मामले में सात दिन पहले ही एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया जा चुका है। एक ही मामले में यह दूसरी कार्रवाई है।
बताया जा रहा है कि गांव बरमूपुर में हुई मारपीट के मामले में दिबियापुर पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद चौकी से लेकर थाने स्तर तक विवेचना में ढिलाई बरती गई। मामला जब सोशल मीडिया के जरिए कानपुर के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया। एसपी अभिषेक ने बताया कि विवेचना में की गई लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो माह पहले मिला था चार्ज
तीन अप्रैल को एसपी अभिषेक भारती ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी को भी लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया था। इसके बाद अछल्दा थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को दिबियापुर थाने की जिम्मेदारी दी गई। अभी दो माह भी नहीं हुए थे कि उन्हें भी लाइन भेज दिया गया। फिलहाल अभी किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें