फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत, गुस्साए लोगों ने एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र की हरचंदापुर पुलिया के पास बिधूना रोड पर लज्जानगर गांव में रघुपाल मैरिज होम के सामने सोमवार रात सड़क पार करते समय युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब एक घंटे तक रोड जाम कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार और उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने परिजनों को हरसंभव मदद के आश्वासन के बाद जाम खुलाया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरचंदापुर निवासी सुरेंद्र सिंह शाक्य (55) पुत्र मातादीन शाक्य ने लज्जानगर गांव में बिधूना रोड पर स्थित रघुपाल मैरिज गार्डन के पास करीब एक वर्ष पूर्व ही नया मकान बनाया। जहां वह परिवार के साथ रहते। खेती बाड़ी का काम देखते। सोमवार रात करीब आठ बजे सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से सुरेंद्र शाक्य उछलकर रोड के किनारे दूर जा गिरे। काफी देर बाद ग्रामीणों को उनके रोड के किनारे पड़े होने की जानकारी हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।क्षेत्राधिकारी द्वारा परिजनों को काफी समझाने के बाद और उपजिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी के द्वारा फोन से बात करने पर परिजनों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दिलाए जाने के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ देर जाम की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें