फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। टिड्डी दल से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर लिए हैं। प्रधान, किसान, कृषि प्राविधिकरण कर्मचारी और लेखपालों को तहसील, ब्लॉक स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर जागरूक किया जा चुका है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल टिड्डी दल प्रयागराज (इलाहाबाद) में डेरा जमाए है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि यहां पर काफी हद तक इन पर दवा का छिड़काव कर समाप्त किया जा चुका है। फिलहाल कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। टिड्डी दल के किसी भी दशा में आगमन पर हवाओं का रुख निर्भर करेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि टिड्डी दल के जिला आगमन होने की दशा में नगर पालिका परिषद औरैया, नगर पंचायत दिबियापुर, बिधूना, फफूंद, अछल्दा, अजीतमल-बाबरपुर, अटसू नगर पंचायतों के 27 टैंकरों व गेल, एनटीपीसी और अग्निशमन विभाग के छह फायर ब्रिगेड का इंतजाम किया गया है। इसके लिए दो हजार लीटर दवा छिड़काव की व्यवस्था की गई है। फिलहाल जिले मे टिड्डी दल के आगमन को लेकर कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, इटावा व फर्रुखाबाद के साथ विभाग लगातार संपर्क में है।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि दिन के समय ढोल, नगाड़ों, लाउडस्पीकर की आवाज से भगाया जा सकता है। शाम के सात बजे से सुबह आठ बजे तक विश्राम वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव करके इन्हें समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें