औरैया। दो इंस्पेक्टरों व एक उप निरीक्षक को एसपी ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी अभिजित आर शंकर ने मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल को पीआरओ एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
इसी प्रकार साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार को प्रभारी आईजीआरएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। महिला शिकायत प्रकोष्ठ देख रहे उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गुरुवार को कई पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुए थे। इसे लेकर यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।(संवाद)