फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गतिविधि आधारित शिक्षण से होगा बच्चों का गणतीय कौशल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 3 से 5 तक के गणित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों, उपचारात्मक शिक्षण और गणित किट के सक्रिय प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर जिला स्तरीय संदर्भ दाता ने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों के माध्यम से गणितीय कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों में गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विधियों को अपनाया जा रहा है। जिनमें खेल-आधारित गणित, गतिविधि-आधारित गणित, दृश्य-शिक्षा, कहानी-कथन, प्रोजेक्ट-आधारित गणित, गणितीय खोज, सहयोगी अधिगम, गणितीय प्रयोग, तकनीकी संसाधनों का उपयोग और मूल्यांकन प्रतिक्रिया शामिल हैं। शिक्षकों को इन विधियों के माध्यम से बच्चों के गणितीय कौशल को उन्नत करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे बच्चों की गणितीय समझ और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी संजय सरोज ने बताया कि गणित कठिन विषय है। ऐसी लोगों की धारणा और मान्यता बन गई है। यही बात बच्चों के मन मस्तिष्क में भी है। इसे दूर करने के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों व गणित किट के प्रयोग के लिए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें