फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमान्य शिक्षक संगठन से जुड़े लोगों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मान्य तीन संगठनों की ओर से दी गई दलीलों के बाद बीएसए ने पहली बार जिले में अमान्य संगठनों की गतिविधि को लेकर शिकंजा कसने का आदेश दिया है। इससे जल्द ही जिले में चिह्नित होने जा रहे कुछ शिक्षक नेताओं पर कार्रवाई देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मान्य संगठनों की ओर से मिले पत्राचार को संज्ञान लेकर अमान्य संगठनों को लेकर आदेश जारी किया था। इसमें खास बात यह रही थी कि अमान्य संगठनों से जुड़े कुछ लोगों की ओर से मूल कार्य से शिक्षकों को दूर कर विद्रोह की भावना भड़काने की बात सामने आई थी। यह अपने आप में सरकारी कर्मचारी के मानकों को चुनौती देना जैसा था।
बीएसए के जारी हुए आदेश के बाद अमान्य संगठनों में शामिल शिक्षकों को भड़काने वाले निशाने पर हैं। सोशल मीडिया से लेकर ज्ञापन व प्रपत्रों की पड़ताल शुरू कराई गई है। कुछ लोगों के मामले बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुप्त रूप से पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। सूत्रों की माने तो वाट्सएप ग्रुपों पर अमान्य संगठनों से जुड़े कुछ शिक्षकों ने सक्रियता कम कर दी है। पहली बार जिले में अपनाई गई इस व्यवस्था को लेकर विभागीय कर्मचारियों में खलबली लगातार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-
अमान्य संगठनों की गतिविधि को लेकर विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है। शिकायतें मिलने पर जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें