फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुविधाओं के अभाव में बिधूना बस अड्डा बना स्टापेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। शासन प्रशासन की ओर से बस अड्डों को दुरुस्त करते हुए परिवहन को मजबूती देने की मंशा धरातल पर पूरी नहीं हो रही। कस्बे का बिधूना बस अड्डा अब मात्र स्टापेज बनकर रह गया है। परिवहन निगम की ओर से वर्ष 2005 में बिधूना रोडवेज बस स्टैंड बनाया गया था। बनने के बाद से ही कर्मचारियों और अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। यहां से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद आदि के लिए होकर जाने वाली बसें गुजरती थीं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में बसों का रुकना बंद हो गया। पूछताछ केंद्र पर भी कोई कर्मचारी तैनात नहीं रहता है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में हकीकत सामने आई-
सीन.1. स्टेशन प्रभारी के रूम पर ताला
गुरुवार को बस स्टेशन बिधूना की पड़ताल की गई तो दो बजे करीब स्टेशन प्रभारी के रूम में ताला लटका मिला। बस स्टेशन पर बस नहीं मिली।
सीन.2- बस परिसर पर सन्नाटा
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र बनाया गया है। पूछताछ खिड़की खाली पड़ी थी। कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। शौचालय में पाइप टूटी होने से पानी की व्यवस्था बदहाल मिली। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई फोन नंबर की भी व्यवस्था नहीं पाई गई। इसके जरिए बसों की जानकारी ली जा सके। बस स्टेशन में कब बसें आती कब चली जाती है। कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यात्रियों के लिए कैंटीन सुविधा का भी अभाव मिला।
विज्ञापन

टोलफ्री नंबर भी नहीं
यहां पर 24 घंटे सेवा देने के लिए न टेलीफोन नंबर यात्रियों के लिए है और न कोई कर्मचारी सूचना देने के लिए। यहां प्रभारी भी नदारद रहते हैं। व्यापारियों में इसे लेकर काफी नाराजगी है।

क्या बोले व्यापारी
पूछताछ केंद्र नहीं बैठते कर्मचारी
फोटो-15एयूआरपी12- गौरव पाठक। संवाद
परिवहन निगम का पूछताछ कार्यालय के साथ नंबर 24 घटें चालू होना चाहिए, लेकिन बिधूना बस स्टेशन पर न तो पूछताछ कार्यालय में को बैठता है और न ही कोई नंबर आज तक चालू किया जा सका है। यात्री इसी के चलते बस अड्डे में न जाकर सीधे चौराहे से बस पर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

-गौरव पाठक, बिधूना
-
जारी नहीं हुआ पूछताछ नंबर
फोटो-15एयूआरपी13- दिनेश सिंह। संवाद
किसी कार्य से बाहर जाना हो तो और बसों की जानकारी पूछताछ कार्यालय से करनी हो तो कोई मौजूद नहीं रहता है। न कोई नंबर आज आज तक जारी हुआ है। इससे पता चले की संबंधित जगह जाने के लिए कब बस मिलेगी। कोई कर्मचारी भी यहां नहीं मिलता है। - दिनेश सिंह, बिधूना

बोले जिम्मेदार-
बिधूना बस अड्डे में कर्मचारी तैनात हैं। बसों के संचालन को लेकर जानकारी भी दी जाती है। जो भी खामियां है उन्हें दूर कराया जाएगा।
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें