फोटो08एयूआरपी 08- सदर बाजार होमगंज में व्यापारियों को निर्देश देतीं एसपी सुनीति।
- फोटो : AURAIYA
एयूआरपी 08- सदर बाजार होमगंज में व्यापारियों को निर्देश देतीं एसपी सुनीति।
मास्क न लगाने पर होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी ने रूट मार्च कर बेवजह घरों से न निकलने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अनलॉक वन के दौरान मिली छूट को लेकर बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए एसपी सुनीति ने सुभाष चौक, दिबियापुर रोड, तहसील चौराहा, सदर बाजार होमगंज, गुमटी मोहाल, बजरिया, संजय गेट आदि क्षेत्रों में रूट मार्च किया। लोगों को सोशल डिस्टेंस अपनाने की अपील की।
शहर के प्रमुख सदर बाजार होमगंज पहुंचने पर खुली दुकानों में लोग बिना सोशल डिस्टेंस के खरीदारी करते दिखे। इस पर एसपी ने लोगों को समझाने के अलावा दुकानदार को नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी चेतावनी दी। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बिना मास्क के घर के बाहर न निकले साथ ही बहुत ही जरूरी हो तो बाजार जाएं। बाजार में व्यापारियों से बात कर उनकी परेशानी जानी। एसपी ने व्यापारियों से नियमों का पालन कराने में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि अनलॉक वन में अब बाजार खुल चुके हैं ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए।