अप्रैल व मई के मुकाबले जून के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमित ज्यादा बढ़े हैं। पिछले दो महीने में भेजे गए सैंपलों में 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि जून के छह दिन के सैंपलों में 12 पॉजिटिव केस आए हैं।
जिले में आए बाहरी जिलों के पॉजिटिव मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 मई तक 1767 सैंपल भेजे गए थे।
इनमें से 35 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक जून से छह जून तक भेजे गए 473 सैंपलों में 12 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की कोरोना संक्रमण को रोकने की जिले में की गई तैयारियों को विफल साबित किया है।
अप्रैल और मई के आए 35, जून माह के छह दिनों में आए 12 संक्रमितों को मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या 47 है।
वहीं, अन्य जिलों से सैंपल कराकर जिले में आए पांच केस पॉजिटिव हैं। जून माह में दो ऐसे केस भी रहे। जिसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 52 है।