फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सांसद ने ट्वीट कर युवक के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरूगंज (औरैया)। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने गांव पटियात में युवक की पिटाई का वीडियो ट्विटर पर डालते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव, औरैया पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं चुनाव आयोग को
विज्ञापन

पोस्ट टैग की है। इसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि चुनाव में कन्नौज के ग्राम पटियात मौजा मनिकोठी निवासी लालजी को सपा को वोट न देने
पर सपाइयों ने बुरी तरह से पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए लिखा है।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंगलवार को जांच करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। किसी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो में सामने आए एक
विज्ञापन

आरोपी राघव निवासी रामपुर खास के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। साथ ही और अन्य लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें