फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 एकड़ पर फसल पर जेसीबी चलाकर लिया कब्जा

विज्ञापन
कब्जे का विरोध करने वालों को समझाते एसडीएम राशिद अली खान। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर के अशोकपुरी में कृषि एवं औद्योगिक सोसाइटी गुवारी पंचायत की जिला प्रशासन ने 119 एकड़ जमीन मुक्त कराई। खड़ी फसल पर जेसीबी चलवा दिया गया। वहीं, रुरुखुर्द की 350 एकड़ जमीन को जल्द कब्जे में लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि गुवारी पंचायत में 119 एकड़ जमीन पर कब्जा करने गई टीम का लोगों ने सहयोग किया। लेकिन रुरुखुर्द की 350 एकड़ जमीन पर कब्जे की बात पर ही लोगों ने विरोध किया। इस पर एक को हिरासत में लिया गया है पर बाद में छोड़ दिया। बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब पांच सौ एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया था। इसमें 119 एकड़ भूमि ग्राम पंचायत गुवारी व 350 एकड़ भूमि रुरुखुर्द ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है। सोसाइटी से मुक्त कराकर 119 एकड़ भूमि को ग्राम समाज में दर्ज किया गया है। गुरुवार को गुवारी की भूमि पर कब्जा लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें