फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल संचालकों को एक सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को राइस मिल संचालकों के साथ डीएम ने समीक्षा बैठक की। दो मिल संचालकों की ओर से धान लेने में बहानेबाजी करने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर सुधार किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि 40432 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। 27066.57 मीट्रिक टन धान चावल मिलों को भेजा गया है। भेजे गए धान के सापेक्ष 18134.60 मीट्रिक टन सीएमआर भारतीय खाद्य निगम डिपो में भेजा जाना है, जबकि अभी तक मात्र 6147.50 मीट्रिक टन चावल मिलर्स द्वारा दिया गया है। इस संबंध में 23 जनवरी को जनपद की सभी मिलों में उपलब्ध स्टॉक चावल का भौतिक सत्यापन अधिकारियों की ओर से कराया गया था।
रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने मिलवार सीएमआर की समीक्षा की। अभी तक चावल नहीं भेजने वाले जय मां वैष्णो मिनी राइस मिल कंचौसी तथा सूरज राइस मिल सहार के धान की उतार में बहानेबाजी तथा जानबूझ चावल भेजने में देरी करने के लिए दुर्गा इंटर प्राइजेज तथा बिहारी जी राइस मिल दिबियापुर को कठोर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी मिलों के संचालकों को चावल ने भेजने में संतोषजनक प्रगति लाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। बैठक में चावल मिलों द्वारा धान की गुणवत्ता खराब होने की शिकायती की गई थी। जिस पर एडीएम रेखाएस चौहान ने राइस मिल संचालकों को निर्देश दिए कि यदि किसी ट्रक में धान खराब आता है तो उसकी शिकायत तत्काल की जाए। संबंधित एजेंसी व क्रय केंद्र प्रभारी गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें