फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के विवाद के बाद गंदे पानी से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहार ब्लॉक के बर्रु फफूंद गांव में नाली के पानी निकासी को लेकर करीब दो वर्षों से चल रहे विवाद का मंगलवार को अधिकारियों ने पहुंचकर निपटा दिया। पानी को कच्ची नाली बनवाकर बाहर निकलवा दिया गया। इससे लोगों को गंदे पानी से मुक्ति मिल गई।
विज्ञापन

बर्रु गांव के कुछ लोगों ने नाली का पानी रोक दिया था। इससे गली समेत वहां बसे लोगों के घरों तक गंदा पानी घुसने लगा। ग्रामीणों ने बीते दिनों जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग नाली का पानी नहीं निकलने दे रहे हैं। नाली का दूषित पानी सड़क व लोगों के घरों में चला जाता है। वहीं, गली से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। पूर्व में बर्रु गांव की विवादित गली में 2019 में बिधूना विधायक विनय शाक्य की निधि से नाली व गली का कार्य चल रहा था।
तभी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया था। जिसके कारण गली व नाली निर्माण को रोकना पड़ा था। कई बार अधिकारियों ने गली निर्माण के लिए ग्रामीणों से बात की मगर दबंग नाली का पानी निकालने को लेकर तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर बिधूना तहसीलदार गौतम सिंह, सहार खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष सहायल नरेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ बर्रु गांव पहुंच। पानी को कच्ची नाली बनवाकर बाहर निकलवाया। वहीं, तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन में गली व नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें