फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से निजात के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के बैनर तले मंगलवार को सदर ब्लाक के गांव भरसेन में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया कि बीमारियों से निजात के लिए स्वच्छता जरूरी है। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता अनुज यादव ने कहा कि बीमारियों की मुख्य वजह गंदगी होती है। इससे बचने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। रीना पांडेय ने कहा कि स्वच्छता के प्रति गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सरकारें भी गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए योजनाएं चला रहीं हैं, जिसमें देश के हर नागरिक को अपनी सहभागिता देनी होगी। जब गांव, गली साफ रहेगी, तभी देश विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। कार्यक्रम को कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ अवनीश त्रिपाठी, जिला विकास प्रबंधक चंदन कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें