फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह निर्माण कार्य रोकने पर प्रधान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत जगतपुर के प्रधान को पंचायत भवन के निर्माण के लिए चयनित जगह पर विवाद खड़ा कर दूसरी जगह निर्माण कराना भारी पड़ गया। छह महीने तक काम रोके जाने को लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने प्रधान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने प्रधान को प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जगतपुर में करीब छह महीने पहले राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए करीब साढ़े 18 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई थी। बिधूना तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत में पंचायत घर के लिए जगह का भी चयन कर दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रधान अशोक कुमार ने तहसील से चिह्नित जगह पर विवाद खड़ा कर दिया।
इससे लगभग छह महीने तक विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में जानकारी हुई कि प्रधान किसी दूसरे स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण कराना चाहते हैं। मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची तो जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर डीएम अभिषेक सिंह ने डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी को प्रधान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि जनहित के लिए आवंटित धनराशि में लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें