फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर सात को नोटिस, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को जिले की तीनों तहसीलों में उर्वरक और बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। 36 दुकानों से 24 नमूने लिए गए। अनियमितता मिलने पर सात दुकानदारों को नोटिस दिए गए। अछल्दा में श्रेया खाद भंडार नामक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इनके पास स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील उत्तम ने ब्लॉक सहार व भाग्यनगर, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार रावत ने ब्लॉक औरैया व अजीतमल, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने ब्लॉक अछल्दा, बिधूना व एरवाकटरा में छापेमारी के साथ-साथ दुकानों से नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी खुदरा विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह स्टॉक वितरण रजिस्टर पूर्ण रखें तथा आधार काड्र से ही यूरिया एवं डीएपी किसानों को उपलब्ध कराएं। दुकान में उपलब्ध स्टॉक का मिलान पॉस मशीन से होना चाहिए। पॉस मशीन एवं भौतिक स्टाक में अंतर पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुकान पर स्टॉक बोर्ड एवं रेट बोर्ड पर भी अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को संस्कार खाद भंडार अछल्दा, राहुल खाद भंडार अछल्दा, साधन सहकारी समिति छछूंद, श्रेया खाद भंडार अछल्दा, पांडे खाद भंडार कसारा, बालाजी खाद भंडार नेवलगंज, गंज मिश्रा खाद भंडार, देवराम कौशल कृषि सेवा केंद्र रामगढ़, दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें