फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी बेचने को जारी अस्थायी लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नेशनल ग्रीन टब्यूनल की ओर से पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सख्ती का रुख अपनाया गया है। जिसके तहत इस बार दीपावली पर्व पर आतिशबाजी जलाने को लेकर भी संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिणामस्वरुप औरैया सदर एसडीएम ने पूर्व में आतिशबाजी बेचने के लिए जारी किए गए अस्थायी लाइसेंसों को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में हर साल दीपावली से पूर्व आतिशबाजी बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ उल्टा ही नजर आ रहा है। दिनों दिन वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण के ग्राफ पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्ब्यूनल) ने संज्ञान में ले लिया है। इसके चलते प्रदेश के 16 जिलों में आतिशबाजी जलाने पर रोक लगा दी है। एनजीटी के इस आदेश के बाद औरैया जिले में जिला प्रशासन ने किसी भी स्थिति के आने से पहले ही समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
इस संबंध में एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने बताया कि एनजीटी की ओर से प्रदूषण को लेकर उठाए गए कदम को देखते हुए औरैया सदर तहसील क्षेत्र में पूर्व में जारी किए गए आतिशबाजी बेचने के लिए 40 अस्थायी लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। बताया कि अब किसी को भी आतिशबाजी बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। उधर, आतिशबाजी बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस को बनवाने के लिए कई घंटों तक एसडीएम कार्यालय के बाहर जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें