फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी का कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज(औरैया)। कई लाख रुपये बिजली का बिल बकाया होने के चलते बुधवार को विद्युत विभाग ने जगतपुर स्थित पानी की टंकी का कनेक्शन काट दिया। इससे यहां के बाशिंदों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

जगतपुर में जल निगम की ओर से संचालित पानी की टंकी से जगतपुर, मुरादगंज दलेलनगर व तुर्कीपुर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कई वर्षों से बिल जमा न होने के कारण विद्युत विभाग का लगभग पांच लाख रुपये का बिल बकाया हो गया था।
विद्युत विभाग के जेई राजवीर ने बताया कि बुधवार को विभागीय कर्मचारी जगतपुर प्रधान विमलादेवी को बिल देने गए थे, उन्होंने टंकी उनके अधिकार क्षेत्र में न आने की बात कहकर बिल लेने से इनकार कर दिया। साथ ही टंकी का कनेक्शन काटने की बात कही। इस पर बिल देने गए कर्मचारियों ने टंकी पर जाकर कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें