अजीतमल। कोतवाली पुलिस को अभी तक बंदूक लूट की घटना में कोई सुराग मिला है। ग्राम नियामतपुर निवासी निर्भय सिंह बाबरपुर कस्बे के हाईवे स्थित आर एन फिलिंग सेंटर पर बतौर गार्ड की नौकरी करता था।
01 नवंबर को साइकिल से अपनी दोनाली बंदूक लेकर ड्यूटी करने जा रहा था। शाम करीब आठ बजे गढिय़ा ओवरब्रिज की हाईवे की सर्विस रोड पर दो लोगों ने सिर में डंडा मारकर बंदूक लूट ले गए।
चार लोगों को कोतवाली लाकर हिरासत में कई दिन रखकर पूछताछ की थी। वहीं प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक अख्तर अली ने बताया कि अभी कुछ पता नहीं चला है।