फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीएसए चंदना राम इकबाल ने सोमवार को सदर ब्लॉक के तीन गांवों के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो विद्यालयों में तीन शिक्षामित्रों के विलंब से स्कूल पहुंचने पर एक दिन का मानदेय काटने निर्देश दिए। बीएसए ने जैतापुर इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो वर्ष तीन माह से लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के बारे में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीएसए ने सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक चाइल्ड केयर लीव पर मिलीं। विद्यालयों में तैनात एक शिक्षामित्र कुसुमा देवी अनुपस्थित मिलीं। जबकि, शिक्षामित्र किरन पाठक दस बजे विद्यालय पहुंची। इस पर बीएसए ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जनेतपुर धौरेरा प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षामित्र मनोरमा राजपूत अनुपस्थित मिलीं।
बीएसए ने उनका भी एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए इंग्लिश मीडियम स्कूल जैतापुर पहुंचीं। यहां पर हेडमास्टर समेत एक शिक्षिका को छोड़कर पूरा स्टाफ मौजूद मिला। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण में शिक्षिका अनुपम यादव 23 जुलाई 2018 से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस बारे में बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि तत्कालीन बीएसए द्वारा पूर्व में संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वह इस बारे में जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें