फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में अस्वस्थ गोवंश मिलने पर पशु चिकित्सक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम अभिषेक सिंह ने दिबियापुर स्थित उमरी गोशाला का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि गोशाला में कुल 157 गोवंश पंजीकृत हैं। इस पर डीएम ने मौके पर सभी गोवंश की गिनती कराई। दो गोवंश अस्वस्थ मिलने पर डॉक्टर दीपक को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रभारी सीवीओ एके सिंह को निर्देश दिए कि इस गोशाला में एक और पशु चिकित्सक को संबद्ध किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्वस्थ गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए व उसी के अनुसार उसे हरा चारा पानी भूसा दिया जाए। इन अस्वस्थ गोवंशों की विशेष देखभाल की जाए। इसके अलावा बाकी गोवंशों को भी हरे चारे भूसे की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गोशाला में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। गोशाला में नियमित साफ-सफाई भी कराई जाए। उन्होंने सीवीओ से कहा कि पर्याप्त मात्रा में भूसे का स्टॉक होना चाहिए।
इस दौरान गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर डीएम से मांग की। जिस पर डीएम ने सीवीओ को निर्देश दिये कि वह प्रस्ताव बनाकर कमेटी के समक्ष रखें। जिससे कमेटी की सहमति के बाद कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें