फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को यूनिफार्म के लिए मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोविड -19 के चलते भले ही 2020-21 का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों की यूनिफार्म, कापी, किताब, जूता, मौजा आदि को तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने जिले के 1516 परिषदीय विद्यालयों के एक लाख 10 एक हजार स्कूली बच्चों में एक लाख चार हजार बच्चों के लिए 75 फीसदी धनराशि यूनिफार्म के लिए आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के एक लाख दस हजार बच्चों में एक लाख छह हजार बच्चों का प्रति बच्चा 450 रुपये की दर से करीब 80 लाख रुपये प्राप्त हो चुका है। चार हजार बच्चों की धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। यह धनराशि भी शीघ्र प्राप्त हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि अजीतमल ब्लॉक अजीतमल व शहर में स्वयं सहायता समूह स्कूली बच्चों की ड्रेस तैयार करेंगे। जबकि अन्य ब्लॉकों में हेडमास्टर व संकुल प्रभारी के माध्यमों से स्कूली बच्चों को ड्रेस का वितरण किया जाना है। खंड शिक्षा अधिकारियों को ड्रेस की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी गई है। मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। कोताही बरतने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें