फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से उगाही करने वाला केंद्र प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अटसू स्थित साधन सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी का किसानों से धन उगाही करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जांच के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर चौबे ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास एक वीडियो पहुंचा था। इसमें साधन सहकारी केंद्र अटसू के प्रभारी राकेश बाबू द्वारा किसानों से वसूली की बात सामने आई थी।
वीडियो के आधार पर इसकी जांच तहसीलदार अजीतमल को सौंपी गई थी। साथ ही एडीएम रेखा एस चौहान ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी।
तहसील की जांच रिपोर्ट के बाद केंद्र प्रभारी राकेश बाबू को निलंबित किया गया। बताया कि जांच में सामने आया कि केंद्र प्रभारी ने किसानों से पल्लेदारी के नाम पर अधिक रुपये लिए। हालांकि इस संबंध में किसानों ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया कि इस केंद्र को छह हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 281.50 क्विंटल की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें