फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये दिया जाए मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के चलते मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे इनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में सोमवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम रेखा एस चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्र सरकार से 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी इस समस्या पर विचार न किया गया तो 10 जुलाई से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रविदत्त के अलावा श्याम नारायण गुप्ता, पीयूष कृष्ण, कुलदीप अग्निहोत्री, अनीता गुप्ता, प्रिया दत्ता, लीना गुप्ता व जयदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें